फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पाइपलाइन बिछाने से ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन कस्बे में हर घर नल योजना से बिछाई जा रही पाइप लाइन के काम में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम कार्य बंद करा दिया। इस दौरान संबंधितों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना के तहत जिले के कई इलाकों में इन दिनों पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए गांव के संपर्क मार्गों को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। योजना के तहत कोन-शिवपुर मार्ग पर भी कार्य कराया जा रहा है। इस बीच कोन के एक बस्ती में ग्रामीण मनमाने ढंग से सड़क खोदने और खराब गुणवत्ता के सामानों को प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए रविवार की शाम विरोध करने लगे। गुस्साए लोगों ने काम ठप करा दिया। काफी देर तक काम रोकने के बाद भी ग्रामीण जांच की मांग करते हुए मौके पर डटे रहे।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने बताया कि विकास खंड के हर गांवों की सड़क खोदकर छोड़ने से गड्ढायुक्त हो जा रही है। यह बरसात के दिनों मे दुर्घटना का कारण बन सकती है। विरोध करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, राजनारायण जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अजय चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें