फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंडर पास निर्माण के लिए हरनाकछार के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। क्षेत्र के हरनाकछार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडर पास बनाने की मांग की है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान खड़े होकर स्कूली बच्चों ने भी विरोध दर्ज कराया। ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में परेशानी हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रेलवे लाइन पार कर आवागमन करते हैं। आबादी के बीच सुरक्षित रास्ता नहीं होने से दुर्घटना की आशंका रहती है। बीमारी या आपात स्थिति में भी लोगों को रेलवे लाइन पार करके आवागमन करना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि लंबे समय से मांग के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मौके पर गंगा राम चंद्रवंशी, राम वृक्ष गुप्ता, श्रवण गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हरिनाथ यादव, संजय कुमार यादव, बब्लू चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, देवनाथ गुप्ता, दीपक गुप्ता, उपेंद्र कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें