फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहीं दिया जल कर तो बंद हुई संयंत्र से पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली में मलिया नदी पर स्थापित पेयजल संयंत्र से पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बंद है। पेयजलापूर्ति बाधित होने से फुलवार, महुली, हीराचक, पतरिहा, पोलवा सहित आसपास के गांवों में पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र पंचायत दुद्धी इकाई संघ के अध्यक्ष पीसी गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीणों ने इस मामले को खंड विकास अधिकारी दुद्धी के सामने रखा लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने बताया कि जल निगम ने बीते नवंबर में इसके संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी थी।
इस पर आने वाले सभी खर्चों को जल कर वसूली कर वहन करने को कहा गया था लेकिन बार बार नोटिस भेजने के बाद भी उपभोक्ताओं की ओर से जलकर जमा नहीं करने से इसका संचालन मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसे बंद कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

दुद्धी बीडीओ मनीष मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान महुली ने पेयजल आपूर्ति के संचालन में आ रही बाधाओं से उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया है। इस मामले में एडीओ पंचायत से जल निगम द्वारा ग्राम पंचायत को स्थानांतरित किए जाने से संबंधित पत्रावलियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें