फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में मंगलवार को शौचालाय, आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज नगवां ब्लॉक के मकरीबारी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर पात्र व्यक्तियों को सरकारी सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल रामनरेश, बच्चन, सोनू कुमार, ओम प्रकाश, सीताराम, कैलाश, रामसुबोध, पारस, संतलाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन सभी गरीबों को योजनाओें का लाभ नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि मकरीबारी गांव के अधिकांश गरीबों को आवास, शौचालय आदि नहीं मिला है। कहा कि उनके गांव के समीप बिरनचुआ गांव में लगभग 56 परिवार गौड़, अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं। बिजली के नाम पर पोल गाड़ कर तार लगा दिए गए हुए हैं, लेकिन एक वर्ष से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है और उसकी मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने अपनी समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सरकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन कर दिलाने की मांग की। चेताया कि उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जिला मख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें