फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीसी रोड, नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत के आदर्श नगर में सीसी रोड के साथ नाली नहीं बनने से क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सुबह आदर्श नगर में प्रदर्शन किया। प्रशासन से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नाली नहीं होने से घर से निकलने वाला गंदा पानी इधर-उधर फैल रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र रावत, गोपाल राम, निरंजन रावत ने कहा कि रोड की ऊंचाई अधिक होने से गंदा पानी घरों में जमा हो जाता है। बारिश होने पर घरों में घुटनों तक पानी लग जाता है। इस समस्या से ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को ग्रामीण कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हो सकी है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ग्राम वासियों को नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम ने नाली निर्माण का आश्वासन दिया था। जेई को लेकर नाली बनाने की नापी भी कराई और जल्द काम शुरू होने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। किस वजह से निर्माण नहीं कराया गया, समझ से परे है। लोगों ने नाली निर्माण की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कृष्णा, गौतम, सुरेंद्र रावत, रामचंद्र गुप्ता, विक्की , सौरभ, महेश प्रसाद, देवकी प्रसाद, विनित,अभिषेक चंद्रवंशी, संतोष, बबलू आदि रहे। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम पनिका का कहना है कि टेंडर हो गया है। जल्द ही नाली निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें