फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को छपका गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विकास अधिकारी द्वारा जबरन ग्राम सभा की नाली एवं बंजर जमीन पर निर्माण कार्य करवाने का आरोप लगाया। चेताया कि अगर काम रोका नहीं गया तो ग्रामीण आंदोलन करेेंगे। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। ग्रामीण घनश्याम, किशुन, रामायण, सूचीरचन, अरविंद धर, विनायक, किशन कुमार, दिवाकर, राम शकल, राजेश राम, बिहारी और उस्मान ने कहा कि ग्राम सभा छपका की नाली एवं बंजर हेतु आवंटित जमीन पर खंड विकास अधिकारी द्वारा जबरन बाउंड्री वाल का निर्माण बिना किसी मापन के कराया जा रहा है। जहां पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है उस मार्ग पर 100 मीटर आगे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, जिला पुस्तकालय, प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा डीआईओएस कार्यालय है। रामसभा लोढी, तिलौली स्थित नवोदय विद्यालय जाने का संपर्क मार्ग भी है जिसकी वजह से वाहन एवं भीड़ अधिक रहती है। इसे देखते हुए सड़क के विपरीत गृह स्वामियों ने अपने मकान सड़क से लगभग छह फीट पीछे बना रखा है जिससे सड़क पहले से अधिक संकरी हो गई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था ना होने से जलजमाव से आवागमन बाधित हो रहा है। जिलाधिकारी सौंपे गए पत्रक में ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें