फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शौचालय घोटाला में आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव में शौचालय के निर्माण कार्य में सरकारी धन के गबन के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला सचिव पर गबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज था। मामले में ग्राम प्रधान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धूमा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर शौचालय के निर्माण के लिए धन का आवंटन किया गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से शौचालय निर्माण में जमकर अनियमितता बरती गई। जांच में घोटाले की पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि छठ पर्व मनाने सचिव के घर आने की सूचना मिली थी। महिला एसआई सविता सरोज के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सचिव चांदनी गुप्ता को उनके राबर्ट्सगंज पूरब महाल स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें