दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर रजखड़ गांव में बैठक करते नौजवान।
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति ने गांव गांव में समिति गठन का अभियान चलाया है। रविवार को समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में ब्लॉक क्षेत्र के बीड़र, रजखड़, दुम्हान गांव में जिला बनाने की मांग के समर्थन में बैठक हुई। यहां अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरि ने बताया कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग गांव गांव में शुरू हो गई है। इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजखड़ गांव के अजय कुमार की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। बीड़र गांव में अशोक कुमार अध्यक्ष, सूरज को महामंत्री, दुम्हान गांव में मुकेश कुमार की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी बनी। इस दौरान अवध नारायण यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा, शिवशंकर, बृजेश कुशवाहा, राजा सिंह, राम बौद्ध, राम मनोहर सिंह मौजूद रहे। इसके पूर्व रजखड़ गांव में पंचायत भवन से गांव में ही चौराहे तक जुलूस निकाला गया और जमकर नारेबाजी की गई। संचालन जिला बनाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल मौर्या ने किया।