फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जुमे की नमाज के दौरान रही चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। नमाज अदा करने वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने खुद रॉबर्ट्सगंज में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी थानों की पुलिस अलर्ट रही। वहीं सीओ ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी नजर बनाए रखी। पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज नगर में भ्रमण कर रहकर जुमे की नमाज वाले स्थानों का जायजा लिया। इसके अलावा सीओ डाॅ .चारू द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। नगर स्थित जामा मस्जिद एवं पूरब मोहाल मस्जिद के पास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जुमे की नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। जुमे की नमाज अदा करने वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस दौरान जनपद के सभी सीओ अपने–अपने सर्किल तथा जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में जुमे की नमाज़ अदा करने वाले स्थानों पर सतर्कता बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें