फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते मारकुंडी के ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को सदर विकास खंड के ग्राम सभा मारकुंडी के टोला अवई के ग्रामीणों ने मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उधम सिंह यादव ने बताया कि आजादी के इतने वर्ष बाद जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर बिजली विहीन ग्राम पंचायत मारकुडीय टोला अवई दो साल पूर्व मीटर वितरण किया गया। लेकिन अभी तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। गरीब आदिवासियों को अंधेरे में गुजर-बसर करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में अनिल, अनीता देवी, रजवंती, कलावती, राजेश, विमला, फूलचंद सूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें