सलखन अवई में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सलखन। सदर विकास खंड के अवई गांव में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य की गति धीमी देखे मुख्य अभियंता भड़क गए। ऐसे में ठेेकेदार ने 20 नवंबर तक कार्य का पूर्ण कराने की बात कही। वह जनता की शिकायत पर निर्माण का जायजा लेने पहुंचे थे। छपका विद्युत उपकेंद्र से संचालित गुरमा फीडर से बिहार बार्डर के बसुहारी तक आपूर्ति की जाती है। दूरी अधिक होने से अक्सर विद्युत आपूर्ति में फाल्ट होता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग गुरमा फीटर को दो भागों में बांटते हुए 2019 में चकरिया और मारकुंडी स्थित अवई में विद्युत सब स्टेशन का कार्य शुरू कराया। चकरिया में विद्युत उपकेंद्र निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो गया, लेकिन अवई उपकेंद्र का काम अब तक अधूरा है। शनिवार को मिर्जापुर विद्युत उपखंड के मुख्य अभियंता राजीव कुमार निर्माण कार्य की जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्य धीमी गति से होता देख ठेेकेदार को फटकार लगाई। ठेकेदार ने 20 नवंबर तक कार्य को पूरा करने की मोहलत मांगी। मुख्य अभियंता ने जेई आशीष कुमार गुप्ता को कार्यों की प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देेश दिया।