रॉबर्ट्सगंज में भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत साहित्यकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को सम्मानित करत
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़े में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी को सम्मानित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके और स्मृति चिह्न भेंट किए। डॉ. केसरी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने लोककला, साहित्य और जनजातीय जीवन सहित करीब 60 पुस्तकें लिखी हैं। शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया था। डॉ. केसरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित करना है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।