फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कैंप लगाकर करें वनाधिकार दावों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वनाधिकार कानून के तहत अनुसूचित जनजाति के परिवारों को वन भूमि का पट्टा देने के लिए दावों के सत्यापन प्रक्रिया की डीएम चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में दौरान उन्होंने सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में डीएम ने उपखंड स्तर से अस्वीकृत दावों और एसडीएम-डीएफओ के स्तर से दावे के सत्यापन के लिए जारी संयुक्त ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप प्रगति जानी। अस्वीकृत वनाधिकार दावों को श्रेणी 5(क) के अंतर्गत राजस्व अभिलेखों में दाखिल किए जाने की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्व व बड़े आबादी वाले गांव में कैंप आयोजित कर दावों का मौके पर निस्तारण किया जाय, इसमें किसी प्रकार की बहानेबाजी स्वीकार नहीं होगी। इसके संबंधित अधिकारी ग्राम समिति से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर लें, ताकि आयोजित कैंप में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, मनमोहन मिश्र, एसडीएम सदर रमेश कुमार, श्याम प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, वनवासी सेवा आश्रम के आनंद जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें