फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हिंदुआरी और मारकुंडी में रोके जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के मद्देनजर वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर आवागमन बाधित रहेगा। सभा स्थल हाईवे से सटा होने के कारण यातायात पुलिस ने विशेष तैयारी की है। सीएम के आगमन से कुछ घंटे पहले ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। चोपन की ओर से आने वाले भारी वाहन मारकुंडी पहाड़ी से नीचे ही रोका जाएगा। वहीं वाराणसी और मिर्जापुर से आने वाले भारी वाहनों को हिंदुआरी और तियरा स्टेडियम के पास रोका जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग लगाया गया है। यातायात प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि नगर में प्रवेश से पहले ही भारी वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें