फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओवरलोड 23 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड 23 वाहनों का किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अधिकारियों ने 23 वाहनों को पकड़ा। अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 23 गाड़ियों का चालान करते हुए 12 वाहनों को संबंधित थानों को अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के नेतृत्व में रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के संबंध में सघन जांच किया गया, जिसमें कुल 23 वाहनों को ओवरलोड होने के कारण एमचेक एप के द्वारा ऑनलाइन चालान किया गया। जिसमें 12 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया। इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, एआरटीओ धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, मनोज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें