बभनी। घघरी गांव से रविवार की रात फड़मुशी की शिकायत पर वन विभाग ने तेंदूपत्ता से भरा चार पहिया वाहन को पकड़ा। जिसे मंगलवार की शाम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीज कर दिया गया। वहीं थाने में पूछताछ के बाद फड़मुशी व अन्य लोगों को भी पुलिस ने छोड़ दिया।
बभनी वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता की तुड़ाई हो रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ बिचौलिए तेन्दूपत्ता छत्तीसगढ़ प्रांत पहुंचा कर कालाबाजारी और ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। जिससे तेंदूपत्ता फड़मुंशी का नुकसान हो रहा है। घघरी गांव से भी तेंदूपत्ता छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा था। रविवार की रात गाड़ी पकड़े जाने पर वन विभाग ने गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी ने फड़मुंशी पर ही मारने पीटने का आरोप लगाने लगा। दोनों पक्षों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। वहीं वन विभाग ने पकड़े गये वाहन को सीज कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी चालक फरार बताया गया।
पकड़े गए वाहन को सीज कर दिया गया। वन निगम से जुड़े लोगों को बुलाया गया जिससे तेन्दूपता की गिनती कराकर उन्हें सौंप दिया जाए। आरोपी चालक अभी फरार है। - अभिषेक कुमार, डिप्टी रेंजर, बभनी