सोनभद्र/दुद्धी। सुहाग की रक्षा के लिए शुक्रवार को सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष केे नीचे पूजन की। पूजन के पश्चात महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनीं और वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए पति के लंबी आयु की कामना की। पूजन के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। राबट्र्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर एवं ग्रामीण इलाकों में वट वृक्ष के नीचे शुक्रवार को महिलाएं सुहाग की रक्षा के लिए विधि विधान से वट सावित्री की पूजन अर्चन की। सोलह शृंगार किए महिलाएं पूजन करने के बाद यथा शक्ति दान की। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के फंदे से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। वट सावित्री पूजा महिलाएं करके अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना करती हैं।