एनटीपीसी रिहंद की स्वयं सेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल की पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में वर्तिका महिला मंडल की नई अध्यक्ष रितुपर्णा पॉल का अन्य सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रितुपर्णा पॉल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वर्तिका महिला मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्याओं से बातचीत की। महिला मंडल और बाल भवन जैसे संबद्ध निकायों के विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया। इसे आगे नए रूप में वृहद बनाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर महिला मंडल की सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।