एनटीपीसी रिहंद को जनसम्पर्क के क्षेत्र में उत्कृष्टता पुरस्कार के साथ।
- फोटो : SONBHADRA
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद को 12वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 के तहत पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) की तरफ से आयोजित 16वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य एवं एक सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। स्वर्ण पुरस्कार एनटीपीसी रिहंद ने रेडियो, रजत पुरस्कार डिजिटल न्यूज लेटर, मोटीवेशनल फिल्म और कांस्य पुरस्कार कॉर्पोरेट फिल्म एवं म्यूजिक वीडियो और सांत्वना पुरस्कार इंटरनल कम्युनिकेशन कैंपेन में मिला। एनटीपीसी रिहंद को प्रदान किए गए ये पुरस्कार संजीव कुमार, प्रबंध निदेशक (टाटा स्टील) और एस कामथ, अध्यक्ष, भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) द्वारा प्रदान किए गए और कार्यपालक (नैगम संचार) ग्रीष्मा कुमारी ने 11 और 12 नवंबर को कोलकाता में आयोजित 16वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में पीआरसीआई के मानद अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक एमबी जयराम और पीआरसीआई के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी (रिहंद) एके चट्टोपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम रिहंद को बधाई दी। इस मौके पर मानव संसाधन प्रमुख जाकिर खान आदि रहे।