फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम

Thu, 10 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में रेणुकूट, दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी की स्वयं सहायता समूह की 130 महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर विचार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका आदि प्रस्तुत किया। महिलाओं ने इस मौके पर आयोजित घड़ा दौड़, चम्मच दौड़ जैसे खेलों में पूरे उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉट्स के अक्षय परियोजना के तहत डॉ. डीपी सक्सेना एवं संजय रूंथला के जरिए महिलाओं को क्षय रोग के लक्षण, इलाज एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी ने कहा कि वो भी स्वयं सहायता समूह की सदस्या हैं तथा महिलाओं के समर्थन से ही आज वे जिला पंचायत सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंची हैं।


विशिष्ट अतिथि म्योरपुर के बीडीओ आशाराम पटेल ने स्वयं सहायता समूह की महत्ता बताते हुए कहा कि ग्रामीण महिलायें समूह के माध्यम से अपना व अपने परिवार का सामाजिक व आर्थिक उत्थान कर सकती हैं और सरकार उनकी मदद के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।
विज्ञापन




महिलायें अपने हक को पहचाने और एकजुट होकर अपना हक मांगे और उसके माध्यम से समाज एवं देश को सामाजिक परिवर्तन की ओर ले जाएं। संचालन राजश्री वर्मा ने किया। इस मौके पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के अनुनय,राजेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें