रॉबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को इंडियन राउंड की प्रतियोगिताएं हुई। बालक एवं बालिका के अलग-अलग वर्ग में तीरंदाजों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि अंडर 19 बालक वर्ग के प्रतियोगिता में 617 अंक के साथ वाराणसी के सुशील यादव पहले स्थान पर रहे। 613 अंक के साथ अयोध्या के अरुण कुमार यादव द्वितीय, 605 अंक के साथ मेरठ के प्रियांशु तृतीय और 591 अंक के साथ मिर्जापुर/सोनभद्र के अंकित यादव चतुर्थ स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर 17 बालक वर्ग के प्रतियोगिता में 683 अंक के साथ सहारनपुर के शिवम प्रथम स्थान हासिल किए। 680 अंक के साथ मिर्जापुर/सोनभद्र के तेजस्वी प्रजापति द्वितीय, 671 अंक के साथ मेरठ के विवेक और 670 अंक के साथ मिर्जापुर/सोनभद्र के रतनदीप चौथे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालक वर्ग में 668 अंक के साथ सहारनपुर के अर्जुन पुंडीर अव्वल रहे। मेरठ के अंश वेदवान 656 अंक के साथ दूसरे और बलदेव 642 अंक के साथ तीसरा तथा सहारनपुर के आर्यन 630 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किए। अंडर 17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 658 अंक के साथ मिर्जापुर/सोनभद्र की हीरा पहले और 640 अंक के साथ आयुषी प्रजापति दूसरा स्थान हासिल की। सहारनपुर की मानषी 638 अंक के साथ तीसरा और मिर्जापुर/सोनभद्र की सोनी 637 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग के अंडर 19 की भी प्रतियोगिता कराई गई।