उत्तर रेलवे में लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन के एफओबी संख्या एक के निराकरण कार्य के मद्देनजर 15 से 17 मार्च तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। धनबाद मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च को शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13344 शक्तिनगर- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13343 वाराणसी- शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03359 बरकाकाना- वाराणसी मेमो और 16 मार्च को वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03360 वाराणसी- बरकाकाना मेमो का संचालन निरस्त रहेगा।