सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने राजस्व टीम की ओर से किए सीमांकन का पत्थर उखाड़ने के मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के बघुआरी निवासी सरस्वती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बताया कि पूर्व में उसने न्यायालय में पक्की पैमाइश के लिए वाद दाखिल किया था। आरोप है कि राजस्व टीम ने एसडीएम के निर्देश पर नापी कर सीमांकन कर दिया। वहीं पत्थर भी गड़वा दिया था, मगर कुछ लोगों ने नापी को नहीं माना और पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। विरोध पर मारपीट की जा रही है। मामले में पुलिस ने बघुआरी गांव निवासी मुन्नू, बाबूराम, बाबू साहब, नीरज, कन्हैया, ममता, विकास, राकेश, प्रभावती सहित कुल 14 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।