अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाए जाने के मकसद से एक कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी ने पीपीटी व छोटे-छोटे वीडियो क्लीप के माध्यम से साइबर जागरूकता के बारें में जानकारी दी। बताया कि इंटरनेट को सावधानी व जिम्मेदारी से प्रयोग करें और सुरक्षित रहें। कार्यशाला के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि इंटरनेट को बहुत सतर्क होकर प्रयोग करें। कोई अज्ञात फोन या ई- मेल के माध्यम से बैंक संबंधित जानकारी मांगता है तो ना दें। फेक साॅफ्टवेयर के इस्तेमाल से बचें। इसी प्रकार से आईटीआई दुद्धी व राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज लोढ़ी सोनभद्र में भी सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर कार्यशाला हुई। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ ही काॅलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर इंटरनेट से जुड़े पीपीटी व वीडियो क्लीप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी नीति आयोग के नोडल सूर्यप्रकाश ने दी। इस कार्यशाला में सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, जिला क्रीड़ाधिकारी शमीम, ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओमकार यादव उपस्थित रहे।