फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऊर्जांचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 87 रन से रौंदा, इंडिया कप में 1-0 की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित पांच एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला के पहले मुकाबले में ऊर्जांचल टाइगर्स की टीम ने जीत दर्ज की। अनपरा लायंस को 87 रन से करारी शिकस्त देकर शृंखला में 1-0 की बढ़त भी बना ली।टाइगर्स की जीत में निखिल गुप्ता की अहम भूमिका रही। उन्होंने बल्लेबाजी में 35 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में चार विकेट झटककर टीम की जीत की नींव रखी और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऊर्जांचल टाइगर्स की टीम 47.5 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान साक्षी मिश्रा ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि अंशु ने 37 और निखिल ने 35 रन बनाए। अनपरा लायंस की ओर से चिराग गर्ग ने चार और अभिनव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा लायंस की शुरुआत लड़खड़ा गई और पूरी टीम 41 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। अनुज ने सर्वाधिक 24 और पीयूष ने 16 रन बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऊर्जांचल टाइगर्स की ओर से वैभव और निखिल ने चार-चार विकेट झटके, जबकि विशाल पनिका और धैर्य को दो-दो विकेट मिले। इस तरह टाइगर्स ने मुकाबला 87 रन से अपने नाम कर लिया। अवर अभियंता इं. श्याम सुंदर तिवारी ने निखिल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया। इससे पहले अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता (सिविल) इं. महेंद्र सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैच से पूर्व सभी क्रिकेटरों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सहायक अभियंता इं. अशोक कुमार, इं. रवींद्र कुमार, पूर्व फुटबॉलर संजय देव, पूर्व क्रिकेटर अशोक राय, उमेश बिंद और श्वेताभ पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। आयोजक मंडल ने बताया कि शृंखला के अगले चार मुकाबले 30 और 31 अगस्त और पांच एवं छह सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें