चोपन के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथ
रेणुसागर। अनपरा नगर के दक्षिणी परासी स्थित आदर्श पोखरा मैदान में चल रहे डीह बाबा प्रीमियर सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार की शाम तीन मुकाबले खेले गए। इसमें ऊर्जांचल 11, ककरी फाइटर्स और सोनभर्द नाइट राइडर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह मजबूत की। पहले मुकाबले में ऊर्जांचल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में अनपरा सुपरस्टार्स की टीम 7.3 ओवर में 34 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। दूसरे मैच में ककरी फाइटर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन का स्कोर खड़ा किया। काशीमोड़ स्टॉर्म राइडर्स की टीम 10 ओवर में 58 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में सोनभद्र नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में रेहटा टाइगर्स की टीम 9.3 ओवर में 36 रन पर ऑल आउट हो गई। संवाद