फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी लैंपस पर यूरिया खाद न मिलने पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। विकास खण्ड के बभनी लैम्पस पर सोमवार को यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने उर्वरक की कालाबाजारी करने का आरोप मढ़ा। उनका आरोप है कि किसानों को खाद नही मिल रही। वही बाजारों मे खुलेआम उंचे दामों मे खाद बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के विरूद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। सुबह करीब नौ बजे बभनी लैम्पस पर सैकड़ों किसान खाद लेने पहुंचे। यहां तैनातकर्मियों ने बताया कि उर्वरक नहीं है। इतना सुनते ही किसानों का गुस्सा भड़क गया और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में बभनी, इकदीरी, बडहोर, करकच्छी आदि गांवों के किसान शामिल रहे। विरेन्द्र कुमार, राजेश, रमेश, रामनारायण, मिश्रीलाल, रामचन्द्र, रामप्रसाद, राज नारायण, विशाल, समई, हीराशासुदीन प्रसाद, प्रदीप, अत्रीलाल आदि ने कहा कि किसानों को मिलने वाली खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इसकी उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक पांडेय ने नाराज किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विजयभान सिंह ने कहा कि स्टाक रजिस्टर मेनटेन नही हो सका है। स्टाक मिलान के बाद खाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने किसानों द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी करने के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें