सोनभद्र। उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसमें शिक्षक अंग्रेजी भाषा सीखना व बोलना का प्रशिक्षण लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता और डायट प्रभारी प्रकाश सिंह ने किया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकास खंडों से कुल दस-दस शिक्षक शामिल हैं। डायट प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा का प्रभावी शिक्षण करने के लिए सरल तकनीक व तरीकों पर क्षमता संवर्धन करना है।
प्रशिक्षण के जरिए न सिर्फ शिक्षक अंग्रेजी भाषा को सरलता से पढ़ाने की बारीकियां सीखेंगे, बल्कि बच्चों को भी अंग्रेजी बोलने व पढ़ने में दक्ष कर सकेंगे। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों को अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण, लिखना और बोलना किस तरीके से बताया जाए कि वह आसानी से समझ सकें। इस मौके पर प्रवक्ता ऋचा ओझा, एआरपी संतोष कुमार, संजय यादव, चंद्र प्रकाश, आनंद त्रिपाठी रहे।