फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चचेरी बहन की बरात विदा कर लौटा तो फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के तिलहर गांव में चचेरी बहन के विवाह के बाद विदाई की रस्म पूरी कर युवक जैसे ही घर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटकता देख अवाक रह गया। विवाहिता के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिलहर निवासी सुरेंद्र बैगा की चचेरी बहन गेना की शुक्रवार की रात शादी थी। उसकी पत्नी देवी सहित पूरे परिवार के सदस्य विवाह समारोह में गए हुए थे। शनिवार की सुबह सात बजे देवी बरात विदाई के तत्काल बाद यह कहकर घर चली आई कि बकरी खोलने जा रही है। कुछ देर बाद बाद सुरेंद्र घर लौटा तो देखा कि उसके पत्नी का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। 2014 में दोनों की शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि महिला के भाई घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार निवासी गुड्डू ने थाने आकर घटना की जानकारी दी। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि रामवृक्ष ने बताया कि मृतका के चाचा ससुर छोटेलाल के पुत्री गेना की शादी थी। उनका घर कुछ दूरी पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें