फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: सोनभद्र में कांग्रेस ने पांच सीटों से घोषित किए नाम, इन पर लगाया दांव

Sun, 23 Apr 2023 04:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने सोनभद्र जिले की पांच निकायों से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और डाला बाजार से अभी प्रत्याशी तय नहीं हैं। 
विज्ञापन
ज्योति प्रकाश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने सोनभद्र जिले की पांच निकायों से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अनुमति के बाद जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने पार्टी कार्यालय पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। शेष पांच सीटों पर पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से मुन्नी जायसवाल पार्टी की प्रत्याशी होंगी। वहीं अनुसूचित जाति महिला के आरक्षण वाले ओबरा नगर पंचायत से मनीषा कुमारी चुनाव लड़ेंगी। अनारक्षित घोरावल नगर पंचायत से जयप्रकाश, चोपन से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सचिव सेतराम और अनपरा से कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुबे को मौका दिया गया है।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और डाला बाजार से अभी प्रत्याशी तय नहीं हैं। टिकट की घोषणा के कुछ देर बाद ही चुर्क-घुर्मा की प्रत्याशी मुन्नी देवी ने पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ सदर तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र भी जमा कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का शागिर्द बमबाज कैसे बना अतीक का गुर्गा? 20 साल से पूर्वांचल से कनेक्शन
Trending Videos
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की 10 निकायों में होने वाले मतदान के लिए नामांकन 24 अप्रैल तक होना है। अब तक सपा ने छह और कांग्रेस ने पांच निकायों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा का टिकट अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें