फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर की आपूर्ति से जुड़े लोगों पर ईडी का शिकंजा, पूर्व विधायक के करीबी को नोटिस

Sun, 18 Jul 2021 11:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मिर्जापुर के जिस व्यक्ति को नोटिस दिया गया है, वह सोनभद्र जिले के एक पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है। इस मामले में पूर्व विधायक को ईडी पहले ही नोटिस देकर तलब कर चुकी है।  
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सरकार में बने आंबेडकर पार्क में गुलाबी पत्थरों की आपूर्ति से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने मिर्जापुर के एक व्यक्ति को नोटिस जारी कर संपत्ति का ब्योरा तलब किया है। 26 जुलाई तक ब्योरा देने को कहा गया है। जिस व्यक्ति को नोटिस दिया गया है, वह जिले के एक पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है। इस मामले में पूर्व विधायक को ईडी पहले ही नोटिस देकर तलब कर चुकी है।  

विज्ञापन


लोकायुक्त की जांच में पता चला था कि मिर्जापुर के लाल पत्थरों को जयपुर का बताकर 1890 रुपये प्रति घन फीट की दर से आपूर्ति की गई थी। इस अनियमितता के लिए लोकायुक्त ने जिले के तत्कालीन सपा विधायक समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया था। जांच के बाद वर्ष 2014 में डीएम ने विधायक की पत्नी के नाम सुकृत में संचालित पत्थर खदान का पट्टा निरस्त कर दिया था।

इस मामले में लोकायुक्त ने सोनभद्र के  घोरावल से ही जुड़े दो अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आरोपी मानते हुए इनके पत्थर खदान का पट्टा निरस्त करने का आदेश दिया था। जांच आगे बढ़ी तो ईडी ने सपा विधायक के करीबी अदलहाट निवासी शख्स को आरोपी बनाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक जारुफ अहमद खान की ओर से जारी नोटिस में 26 जुलाई तक संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें