उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सोनभद्र जिला इकाई का निर्वाचन व गठन 15 मई रविवार को राबर्ट्सगंज सदर तहसील मुख्यालय के सभागार में कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम आसरे ने बताया की बीते 13 मई को रॉबर्ट्सगंज सदर तहसील में जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से 15 मई को जिला इकाई का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10:00 से राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ की सोनभद्र जिला इकाई का निर्वाचन एवं गठन किया जाएगा।उन्होंने जनपद के सभी लेखपालों से चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील की है।