फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बचाने के लिए गांव को उजाड़ने की मांग अनुचित

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार को लेकर हरहोरी गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही प्रस्तावित विस्तार के अनुसार ही कार्य कराने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि म्योरपुर बाजार को बचाने के लिए जो भी प्रयास चल रहा है, उससे पश्चिम दिशा के गांव के ग्रामीणों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीण राजेंद्र यादव ने कहा कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तभी उनका विस्थापन किया जा सकता है। मुआवजे की राशि स्पष्ट होनी चाहिए। कहा कि म्योरपुर बाजार बचाने के लिए पश्चिम दिशा में एयरपोर्ट के विस्तार की मांग अनुचित है। कहा कि समान रूप से सभी क्षेत्रों में जमीनों को लिया जाना चाहिए। केवल एक दिशा के लोगों को परेशान न किया जाय। कहा कि कृषि पर ही गांव आश्रित है। ऐसे में खेत जाने से वह भुखमरी कगार पर आ जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अवनी कुमार की अगुवाई में डीएम से मिलकर अपनी बात रखने की सहमति बनी। जगदीश यादव, श्यामचरण, ओमप्रकाश, प्रमोद अग्रहरी, प्रदीप यादव, गोमती प्रसाद, इंद्रदेव, जयप्रकाश, देव कुमार, शिवभूषण, रामप्यारे आदि मौजूद रहे। एयरपोर्ट के भविष्य में विस्तार को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा दिए गए मैप के अनुसार होने वाली अधिग्रहीत भूमि पर बने भवनों के मूल्यांकन का काम हरहोरी गांव में ही हुआ। इस दौरान लेखपाल अनिल कुमार मौर्या की अगुवाई में टीम ने भवनों का मूल्यांकन कर उनकी कीमत आंकी। मूल्यांकन हुए भवनों को सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें