फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने मजदूर को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरडीहा में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने एक मजदूर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा (25) 10 दिन से अपने ससुराल सरडीहा में रह रहा है। गांव में ही भवन निर्माण आदि के कार्यों में मजदूरी करता है। शुक्रवार को सरडीहा निवासी अमरलाल अगरिया के घर की छत ढलाई में मजदूरी कर जब शाम को नही लौटा तो ससुराल के लोगों ने सोचा कि धमेंद्र घर चला गया होगा। रात करीब 12 बजे अचानक धर्मेंद्र ससुराल पहुंचा और बताय कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। सुबह उसे लेकर ससुराल के हरिशंकर व रामकेश सीएचसी दुद्धी पहुंचे। डॉ. संजीव ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें