रॉबर्ट्सगंज राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता और शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के 23 जून को सोनभद्र में प्रथम आगमन पर स्वागत की रुपरेखा तैयार की गई। इस दाैरान रालोद के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र में जयंत चौधरी के आगमन से किसानों को फायदा होगा। बताया केंद्रीय मंत्री रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगले में स्थापित भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस दाैरान प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल, प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी विकास पांडेय, संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला महासचिव रोहित सिंह उपस्थित रहे।