फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: केंद्रीय मंत्री ने जन्मदिन पर सोनभद्र को दिया पांच करोड़ का तोहफा, सांसद निधि से खर्च होगी राशि

Wed, 15 Feb 2023 04:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नीति आयोग के आकांक्षी जिले में शामिल सोनभद्र को गोद लिया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने अपने जन्मदिन पर जिले को करीब पांच करोड़ रुपये की सौगात दी। 
विज्ञापन
वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर सोनांचल को करीब पांच करोड़ की सौगात दी। उन्होंने जिले में विकास की 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें नगर पालिका क्षेत्र में 80 लाख से बहुद्देश्यीय हाल का निर्माण भी शामिल है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने नीति आयोग के आकांक्षी जिले में शामिल सोनभद्र को गोद लिया है। अपनी सांसद निधि के अलावा वह विभिन्न माध्यमों से जिले के विकास में योगदान देते रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को सभी परियोजनाएं समय सीमा के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए।

कहा कि सोनभद्र को विकास की दौड़ में अन्य जिलों के समकक्ष लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। करीब 5.03  करोड़ रुपये की यह 52 परियोजनाएं भी इसका हिस्सा हैं। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा से लगकर समय सीमा में इन कार्यों को पूर्ण कराएं, जिससे स्थानीय लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिलने लगे। कार्यक्रम में डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें