फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक पोल से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर में शनिवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक राखड़ लदा ट्रक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया। सड़क पार कर ट्रक दूसरी पटरी मेंचला गया और बिजली के खंभे में टक्कर मारकर सड़क के बीच में ही खड़ा हो गया। संयोग रहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को शाम लगभग छह बजे राखड़ लदा ट्रक शक्तिनगर से चंदौली जा रहा था। मुख्य बाजार से आगे सिनेमा हॉल वाले ढलान पर उतरने के दौरान अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने अपने आगे जा रही एक कार को बचाने के लिए ट्रक को अचानक मोड़ दिया, जिससे ट्रक दूसरे पटरी पर चला गया। वहां सड़क किनारे एक बिजली के खंभे को मारते हुए फिर डिवाइडर पर बने बिजली के खंभे पर चढ़ गया और कुछ दूर जाकर रुक गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन मालिक को सूचना दे दी है। घटना के बाद नगर सहित मुर्धवा और खाड़पाथर की सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें