बभनी। म्योरपुर विकास खंड के धनखोर गांव बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक कार कच्चे मकान में जा घुसी। संयोग रहा कि कार का एयरबैग समय से खुल गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सागोबांध स्थित आर्यावर्त बैक के शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश की कार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर धनखोर गांव में एक कच्चे के मकान में घुस गई। इस दौरान कार का एयर बैग खुल गया। जिससे कार में सवार शाखा प्रबंधक बाल बाल बच गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पलक झपकने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। जिसमे बड़ा हादसा होने से बचा। शाखा प्रबंधक स्वयं कार चला रहे थे। वह रात भर रांची से सफर करने के बाद दुद्धी से बैंक सागोबांध जा रहे थे।