चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। नियमों की अनदेखी पर केंद्र को सील कर दिया गया। एक अन्य अस्पताल की जांच में भी खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई।
निजी अस्पतालों के पंजीकरण के प्रभारी डॉ. गुरु प्रसाद ने बताया कि प्रीतनगर में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की गई तो वहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। जिससे एक्सरे रूम व अल्ट्रासाउंड रूम को सील कर दिया गया। इसके बाद रमाकांत अस्पताल की जांच की गई। बिना मान्यता के चल रहे पैथोलॉजी, एक्सरे मशीन व ऑपरेशन कक्ष को सील किया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। स्पष्टीकरण के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।