फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उदित अव्वल

विज्ञापन
उदित नारायण जोशी।(छात्र) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
उदित नारायण जोशी ने इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूरे जनपद में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया (अंग्रेजी माध्यम) के इस छात्र ने बीते 24 अप्रैल को राजकीय इंटर कालेज पिपरी में आयोजित परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में जनपद के 58 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इनमें तीन बच्चे चयनित हुए हैं। अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया (ब्लॉक चोपन) के छात्र उदित नारायण जोशी प्रथम स्थान रहे। देवेंद्र कुमार (ब्लाक बभनी) द्वितीय और आकाश चंद बादल (ब्लॉक कर्मा) तृतीय स्थान पर रहे। उदित के पिता पारस नाथ एक संविदा शिक्षक हैं। माता कुसुम लता गृहणी है। छात्र ने बताया कि सफलता के लिए प्रतिदिन चार घंटे नियमित पढ़ाई करता रहा। छात्र ने इसका श्रेय अपने शिक्षक रमेशचंद्र जायसवाल को दिया है। वह भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। गांव निवासी महेश जायसवाल, शिव दत्त दूबे ने इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें