फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो जोन, चार सेक्टर और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विजयदशमी को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरे जिले को दो जोन और चार सेक्टर में विभाजित किया है। इनके अधीन 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जोन एक में राबर्ट्सगंज व घोरावल तहसील क्षेत्र है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम सहदेव मिश्र व एएसपी कालू सिंह की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह जोन-2 में ओबरा व दुद्धी तहसील क्षेत्र हैं, जिसके जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे व एएसपी टीएन त्रिपाठी हैं। चाराें तहसीलों के संबंधित एसडीएम व सीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। वह जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में छह नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू है। संबंधित मजिस्ट्रेट इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें