फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर/चुर्क। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार एक युवक की जान हाइवा की चपेट में आने से जान चली गई जबकि दूसरे की मौत तालाब में मछली मारने के दौरान डूबने से हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीजपुर : लीलाडेवा निवासी देवब्रत (32) बाइक से अपनी ससुराल बभनडीहा से सोमवार की शाम वापस अपने घर लौट रहा था। रेणुकूट-बीजपुर बाईपास मार्ग पर नधिरा के पास एक हाइवा ट्रक पीछे से बाइक में टक्कर टक्कर मारते हुए निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को म्योरपुर चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के बच्चे हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख उठे। मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चुर्क : पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र अरौली गांव में स्थित तालाब में मंगलवार की सुबह मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संजय 25 निवासी बिजरी दुबान अपने गांव से कुछ दूरी पर अड़ौली तालाब में मछली मारने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि संजय को मिर्गी की बीमारी थी। तालाब के भीटे पर उसे दौरा पड़ा और वह पानी में गिर डूब गया। जब लोग उसे बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर चुर्क चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें