फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों दो युवकों की जान गई, एक घायल

विज्ञापन
मृतक: रामू प्रजापति ( फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर/रेणुकूट। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जहां हाइवा को ओवरटेक कर रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आकर कुचल गया तो वहीं रेणुकूट के बीया मोड़ के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की जान चली गई। म्योरपुर : थाना क्षेत्र के कटबंधवा के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम पांच बजे हाईवा की चपेट में आने बाइक सवार रामू प्रजापति 24 निवासी चैरी की मौत हो गई। युवक म्योरपुर से किरबिल की ओर जा रहा था। इस दौरान हाईवा को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। सड़क पर गिरा रामू हाईवा के नीचे चला गया। घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे घायल युवक सुभाष (30) निवासी चैरी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। रेणुकूट : शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे बभनी थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी विक्रम सिंह (26) किसी कार्य से रेणुकूट की ओर जा रहा था। इस दौरान मुर्धवा मोड़ से बीजपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित बिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हिंडाल्को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो कर्मचारी घायल
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के समीप शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो कर्मचारी घायल हो गए।
कलेक्ट्रेट कालोनी परिसर में रहने वाले और आपूर्ति विभाग में तैनात कर्मचारी विनोद और सतपाल को लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। उधर हादसे की खबर मिलते ही एआरओ रिपसून समेत अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें