अनपरा। अनपरा पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात दो युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गत दिनो बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला के साथ छिनैती मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। आरोपियों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया था। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी में युवकों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। दोनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम कृष्ण कुमार गुप्ता और आशीष कुमार निवासी रणहोर अनपरा बताया। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।