फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 2.6 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा पुलिस ने 2.6 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम वो क्षेत्र मे पैदल गश्त पर थे। जैसे ही वे अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार के समीप पहुंचे तो दो संदिग्ध युवक झोले मे कुछ सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर रोककर उनके झोले की तलाशी ली गई तो झोले से गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर दोनो युवकों से पूछताछ की गई दोनो न अपना नाम विकास चौहान पुत्रा रमाशंकर प्रसाद निवासी वैशाली बिहार और दूसरे ने राजकुमार सिंह पटेल पुत्र चन्द्रबली सिंह पटेल निवासी जनसा वाराणसी बताया। उनके पास से कुल 2.6 किलो गांजा बरामद हुआ है। दोनो ही गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहे थे। दोनो के विरूद्ध एनडीपीएस की धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें