फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के पूर्वी परासी में निर्माणाधीन मकान में सटरिंग हटाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री समेत दो मजदूर झुलस गए। दोनों को संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह निर्माणाधीन मकान में परासी निवासी इंदल मौर्या (37) सटरिंग हटा रहा था। तभी एक पाइप अचानक मकान से सटे 11 हजार वोल्ट के तार को छू गया। करंट प्रवाहित होने से इंदल और उसके एक सहयोगी को जोर का झटका लगा। दोनों करंट से झुलस गया। उन्हें तत्काल करंट से छुड़ाकर मकान मालिक ने संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों का मरहम पट्टी कर देर शाम उन्हें छोड़ दिया। डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें