फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयां बंद, उत्पादन लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयां सोमवार को बंद हो गईं। इनमें से एक इकाई को कुछ देर बाद ही चालू कर उत्पादन शुरू कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 3:15 बजे परियोजना की नौवीं इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। आनन-फानन अभियंताओं ने एक घंटे के भीतर इकाई को चालू कर उत्पादन दोबारा शुरू कर लिया। वहीं सुबह करीब 10:58 बजे दो सौ मेगावाट वाली तेरहवीं इकाई भी तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। जिसके बाद परियोजना के उत्पादन को झटका लगा। इकाई के बंद होने पर अभियंताओं ने उसमें आई खामियों को दूर कर इकाई को चालू करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें