ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयां बंद होने से परियोजना के उत्पादन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। निगम के अभियंता इसकी मरम्मत में जुटे हैं। ओबरा सी की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई सोमवार की देर रात 11 बजकर 59 मिनट पर बंद हुई। प्रबंधन का कहना है कि इकाई को पीजी टेस्ट के लिए अगले तीन दिनों के लिए बंद की गई है। इससे 15 जनवरी की देर रात तक उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा। वहीं परियोजना की ओबरा-बी की 09वीं इकाई बुधवार सुबह 7.47 बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। मात्र आठ घंटों के भीतर परियोजना की दो इकाइयों से उत्पादन ठप होने से प्रदेश की कुल विद्युत क्षमता में 860 मेगावाट की कमी होने से प्रदेश के कई जिलों में हो रही विद्युत आपूर्ति पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा।