फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो ट्रकों में टक्कर, एक घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। डाला चौकी क्षेत्र खनिज बैरियर क्रासिंग पर शुक्रवार की रात्रि नौ बजे दो ट्रकों में टक्कर हो गई। टक्कर में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। उसे कड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान ढाई घंटे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

एक ट्रक रेणुकूट से एल्यूमीनियम लाद कर अहमदाबाद जा रहा था। डाला चढाई ढाल उतरते वक्त अल्ट्राटेक पार्किंग से सीमेंट लदा ट्रक अचानक सामने आ गया। एल्यूमीनियम लदे ट्रक ने सीमेंट लदे ट्रक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि एल्यूमीनियम लदा ट्रक का चालक करन कुमार (35) निवासी बंजारी मिर्जापुर केबिन में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। फंसे चालक को एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत से स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला जा सका। घायल ट्रक चालक को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संदर्भ में डाला चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जाम सड़क को खाली करने के दौरान सिपाही घायल
ओबरा। दो ट्रकों की टक्कर से ढाई घंटे जाम के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इसे बहाल कराने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से सिपाही घायल हो गया। मार्ग को बहाल कराने के दौरान एल्यूमीनियम लदे ट्रक को सड़क से जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा था। अचानक ढलान पर एल्यूमीनियम लदे ट्रक सरपट दौड़ने लगे। ट्रक को आता देख चौकी की बोलेरो हटाने जा रहे डाला चौकी में तैनात सिपाही दीपक निवासी मछलीशहर जौनपुर घायल हो गया। वह ट्रक और बोलेरो के बीच फंस गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से जेसीबी से बोलेरो को पलट कर सिपाही को बाहर निकाला गया। घायल सिपाही को डाला स्थित निजी अस्पताल में उपचार के बाद चोपन सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें