रेणुकूट क्षेत्र में सडक हादसे में क्षतिग्रसत वाहन। स्रोत जागरूक पाठक
रेणुकूट। पिपरी थाना अंतर्गत रेणुकूट के खाड़पाथर मोड़ के समीप शुक्रवार की भोर में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। डाला चौकी क्षेत्र के नौटोलिया निवासी रामभगत जिप्सम लदा ट्रक लेकर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे जैसे ही उनका ट्रक खाड़पाथर मोड़ के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक रामभगत स्टेयरिंग में फंस गया। समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने अन्य लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसी बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस टीम के साथ क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे करवाया। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों ट्रकों को रास्ते से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया। घायल चालक का उपचार चल रहा है।